टीवी मसाला

Celebrity Masterchef: कॉपी करने के आरोपों के बीच गौरव खन्ना के सपोर्ट में आए शेफ विकास, ट्रोल्स की उधेड़ दी बखिया

Celebrity Masterchef Fame Gaurav Khanna Gets Support From Chef Vikas Khanna: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे हैं। गौरव खन्ना पर एक डिश को लेकर आरोप लगा था कि उन्होंने स्विट्जरलैंड के शेफ को कॉपी किया है। इन आरोपों के बीच अब शेफ विकास ने उनका समर्थन किया है।

Image

गौरव खन्ना को मिला शेफ विकास खन्ना का साथ

Celebrity Masterchef Fame Gaurav Khanna Gets Support From Chef Vikas Khanna: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरव खन्ना इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं, जहां वह अपनी बनाई हुई डिश से जजेस को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन गौरव खन्ना ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में एक डेजर्ट तैयार किया था, जिसकी प्रेजेंटेशन देखकर शेफ विकास खन्ना (Chef Vikas Khanna) और शेफ रणवीर ब्रार हैरान रह गए थे। लेकिन इससे जुड़ा प्रोमो वायरल होते ही गौरव खन्ना पर आरोप लगने लगा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक शेफ को कॉपी किया है। इन आरोपों के बीच अब शेफ विकास खन्ना ने गौरव खन्ना का समर्थन किया है।

शेफ विकास खन्ना (Chef Vikas Khanna) ने बताया कि गौरव खन्ना ने जो डिश बनाई थी, वो उन्होंने साल 2000 में जापान में देखी थी। शेफ विकास खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना को ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया। शेफ विकास खन्ना ने गौरव खन्ना के बनाए डेजर्ट को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैंने ये डेजर्ट जापान (टोक्यो) में साल 2000 में देखा था। इतिहास में बहुत बार युरोपियन शेफ ने एशिया से प्रेरणा ली और उसे खुद का अविष्कार बता दिया। कोई क्रेडिट तक नहीं दिया। मुर्ग मखनी से लेकर आईसक्रीम और नूडल तक। ये सभी उदाहरण हैं।" शेफ विकास खन्ना यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने युरोपियन शेफ को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब हर युरोपियन शेफ ऑल्मेक्स को क्रेडिट देकर चॉकलेट्स बनाना शुरू करेंगे। मायान्स से लेकर एजटेक्स और मेक्सिको जिसे चॉकलेट का जन्मस्थल कहा जाता है।"

गौरव खन्ना के समर्थन में शेफ विकास खन्ना ने की पोस्ट

गौरव खन्ना के समर्थन में शेफ विकास खन्ना ने की पोस्ट

शेफ विकास खन्ना (Chef Vikas Khanna) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "और हर बार जब भी किसी ब्रेड को बेक किया जाता है तो युरोपियन्स को इसका क्रेडिट मिस्त्र के किचन को देना चाहिए और फ्लैट ब्रेड्स के लिए भारत को।" बता दें कि शेफ विकास खन्ना से पहले राजीव अदातिया ने भी गौरव खन्ना का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि गौरव ने किसी को कॉपी नहीं किया है, बल्कि प्रेरणा ली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article