Abdu Rozik Have Not Quit Laughter Chef 2: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीवी के चर्चित सितारे शो में हर सप्ताह अपनी कुकिंग की तो परीक्षा देते ही हैं, साथ ही लोगों को खूब हंसाते भी हैं। कृष्णा अभिषेक से लेकर राहुल वैद्य तक, 'लाफ्टर शेफ 2' में एक से एक हस्ती मौजूद है। 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में अब्दु रोजिक भी नजर आ रहे हैं, जिनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद है। लेकिन बीते दिन अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से 'लाफ्टर शेफ' को बीच में ही अलविदा कह दिया है और अब उनकी जगह कोई और कलाकार शो का हिस्सा बनेगा। इन खबरों पर अब अब्दु रोजिक की टीम ने चुप्पी तोड़ी है।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की टीम ने उनके 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) से अचानक जाने की वजह जाहिर की है। साथ ही ये भी साफ किया है कि अब्दु रोजिक 'लाफ्टर शेफ 2' को नहीं छोड़ रहे हैं। पिंकविला संग खास बातचीत में अब्दु रोजिक की टीम ने कहा, "अब्दु रोजिक ने 'लाफ्टर शेफ 2' को अलविदा नहीं कहा है। वो रमजान की वजह से छोटे से ब्रेक पर गए हैं, क्योंकि वह इस दौरान अपने परिवार के साथ घर पर वक्त बिताना चाहते हैं। जो भी खबरें ऐसा दावा कर रही हैं, वो पूरी तरह से आधारहीन हैं। जो भी फैंस उनकी गैर-मौजूदगी से परेशान हैं, उन्हें बता दें कि वो शो पर जल्द ही वापसी करेंगे।"
बताया जा रहा है कि रमजान का महीना अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के लिए बहुत मायने रखता है। रमजान के पूरे होते ही वो फिर से 'लाफ्टर शेफ 2' पर धमाकेदार वापसी करेंगे। बता दें कि शो में वह एल्विश यादव के साथ कुकिंग चैलेंज का सामना करते हैं।
