टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 को इस कलाकार ने कहा अलविदा, इस कारण किया खुद को बीच शो से किनारे

TV Actors Quits Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस बीच सेट से खबर सामने आई है कि शो में नजर आ रहा एक टीवी कलाकार ने चलते शो को बीच में छोड़ दिया है।

Image

Abdu Rozik Quits laughter Chefs

TV Actors Quits Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का इन दिनों मजेदार चल रहा शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ राज कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में ही नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों पर शो का जादू चल गया है। बड़े-बड़े शोज को पछाड़ते हुए 'लाफ्टर शेफ 2' को जबरदस्त रेटिंग मिल रही है। शो में टीवी स्टार्स अपनी कुकिंग स्किल्स से सभी को चौंका देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच शो के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन फैंस काफी मायूस है। लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रहे एक टीवी कलाकार ने चलते शो को बीच में छोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस कलाकार का नाम और शो छोड़ने का कारण।

कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के सेट से खबर सामने आ रही है कि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने शो को अलविदा कह दिया है। शो के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इसका कारण रमदान है, ऐसे में वो वापिस अपने घर दुबई जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी दुखी है क्यूंकी अब्दु की मस्ती और क्यूटनेस पर वो फिदा थे। शो में अब्दु और एल्विश यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था लेकिन अब दर्शकों को ये देखने नहीं मिलेगी।

इससे पहले अब्दु सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा रह चुके थे। हालांकि उसमें भी अब्दु को काम के चलते शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। बता दें लाफ्टर शेफ में रुबिना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल और मन्नारा चोपड़ा जैसे नए कलाकार नजर आ रहे हैं। जल्द ही शो का होली स्पेशल एपिसोड आने वाला है जिसमें विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोड़कर और साजिद खान एंट्री मारेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article