टीवी मसाला

Bigg Boss 18 फेम चाहत पांडे ने एक बार फिर किया मां का सिर गर्व से ऊंचा, तोहफे में दी लग्जरी कार

Bigg Boss 18 Fame Chahat Pandey Gives Luxury Car To Her Mother: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली चाहत पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। चाहत पांडे ने हाल ही में अपनी मां को तोहफे में लग्जरी कार दी है, जिससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

Image

चाहत पांडे ने मां को तोहफे में दी कार

Bigg Boss 18 Fame Chahat Pandey Gives Luxury Car To Her Mother: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस चाहत पांडे ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। चाहत पांडे आखिरी बार 'बिग बॉस 18' में नजर आईं, जहां उन्होंने अकेले अपने दम पर ही लंबा रास्ता तय किया। चाहत पांडे 'बिग बॉस 18' से निकलकर भी खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। 'बिग बॉस 18' में ही दिख गया था कि चाहत पांडे अपनी मां का कितना ख्याल रखती हैं और उनके खिलाफ तक जाने की हिम्मत नहीं करती हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वह अपनी मां की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने अपनी मां को तोहफे में लग्जरी कार दी है, जिससे जुड़ा वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

चाहत पांडे (Chahat Pandey) अपनी पूरी टीम के साथ कार खरीदने के लिए पहुंचीं। शोरूम के बाहर टीका लगाकर चाहत पांडे का जबरदस्त अंदाज में स्वागत हुआ। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ रिबन काटा और इसके बाद खुद भी ज्योत जलाई। चाहत पांडे ने अपनी मां के साथ कार की आरती उतारी और केक काटकर मम्मी संग जश्न मनाया। चाहत पांडे ने घुटनों पर बैठकर कार की चाभी अपनी मां को तोहफे में दी। चाहत पांडे का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "एक सपना सच हो गया। अपनी मां को नई कार दे रही हूं, उस महिला के लिए वो छोटी से छोटी चीज कर रही हूं, जिसने मुझे सबकुछ दिया है। ये पल साझा करने पर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।" चाहत पांडे का वीडियो देख उनके फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 18' के बाद चाहत पांडे का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए भी सामने आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article