Sharad Kelkar Return to TV Screens: टीवी दुनिया में सितारों का आना जाना तो लगा ही रहता है। कोई इस इंडस्ट्री का परिवार बन सालों तक जुड़ा रहता है तो कई सन्यास लेकर अलविदा कह देता है। वहीं कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो टीवी दुनिया में छोड़ पहले तो चले जाते हैं फिर एक धमाकेदार वापसी के लिए लौट आते हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी करण सिंह ग्रोवर टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले हैं लेकिन अब रुमर्स कुछ और ही बता रहे हैं। खबर है कि करण सिंह ग्रोवर नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना कलाकार जो पहले टीवी की दुनिया का राजा था वो छोटे परदे पर वापसी करने वाला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार टीवी एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। जी टीवी नया सीरियल 'टीवी से तुम तक' जल्द ही दर्शकों के लिए लाने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने पहले करण सिंह ग्रोवर को शो का ऑफर भेजा था लेकिन आखरी समय पर शरद केलकर ने बाजी मार शो हथिया लिया। खास सूत्र ने बताया कि 'हम दूसरे लोगों के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर' को कास्ट करने का सोच रहे थे लेकिन कई विचार करने के बाद शरद केलकर को फाइनल किया गया।'
बता दें शरद केलकर 8 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। खबर सामने आते ही शरद के फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं। आखरी बार शरद शो 'कोई लौट के आया है' में नजर आए थे जिसमें शोएब इब्राहिम और सुरभि ज्योति लीड रोल में थे। शरद ताण्हाजी, भुज, लक्ष्मी बॉम्ब और जैसी अन्य बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वो शरद ही थे जिन्होंने फिल्म बाहुबली में प्रभास के लिए हिन्दी डबिंग की थी।
