Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot To Start On This Date: टीवी की डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने कई सीरियल्स से छोटे पर्दे पर इतिहास रच दिया है। एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ऐसा धारावाहिक रहा है, जिसे सालों बाद भी लोग खूब याद करते हैं। खास बात तो यह है कि एकता कपूर एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनके इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) जुलाई में टीवी पर दस्तक देगा। शो की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और ये रात के 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं लीप के बाद 'झनक' की टाइमिंग भी बदल दी जाएगी और इसे रात में 11:00 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' की रिलीज डेट की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। शो को लेकर एकता कपूर या बाकी कलाकारों की ओर से अपडेट आना बाकी है।
बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) की शूटिंग स्मृति ईरानी ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ शूट कर रही हैं। उनके अलावा सीरियल में रोहित सुचांति और एक्ट्रेस तनीषा मेहता भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। सीरियल की कहानी तुलसी और उसके बच्चों पर आधारित होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के आने से टीआरपी में क्या बदलाव होता है।
