KSBKBT 2: तुलसी का अपडेटेड वर्जन लाकर कोहराम मचाएंगी एकता कपूर, TRP के लिए खेलेंगी ये दांव

Ekta Kapoor Gives Update About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर ने हाल ही में शो की नई तुलसी से जुड़ा अपडेट दिया है।

Ekta Kapoor Gives Update About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लोगों का खूब दिल जीता था। एकता कपूर एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी के साथ-साथ अमर उपाध्याय और हितेन तेजवानी सहित कई सितारे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के साथ छोटे पर्दे पर फिर से अपना जादू बिखरते नजर आएंगे। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के इस नए शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं हाल ही में एकता कपूर ने शो से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार तुलसी और भी ज्यादा बेबाक होने वाली है जो जरूरी मुद्दों के बारे में तो बाद करेगी ही, साथ ही जागरूकता भी फैलाएगी।

ekta kapoor on smriti irani

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम

End of Feed