टीवी मसाला

रवि दुबे-सरगुन मेहता के नए शो के साथ TV धांसू वापसी करेंगी Dipika Kakar, इस हैंडसम हंक के साथ करेंगी रोमांस

Dipika Kakar To Make Comeback With Ravi Dubey-Sargun Mehta Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वह ठीक होने के बाद टीवी पर लौट सकती हैं। वहीं अब दीपिका कक्कड़ को लेकर खबर है कि वह रवि दुबे-सरगुन मेहता के नए शो के साथ वापसी कर सकती हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- रवि दुबे इंस्टाग्राम/दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम

Dipika Kakar To Make Comeback With Ravi Dubey-Sargun Mehta Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया था, जिससे जुड़ी सर्जरी भी बीते महीने हुई थी। लेकिन अभी भी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का कैंसर से जुड़ा इलाज जारी है। शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका कक्कड़ का कैंसर का इलाज लंबा चलने वाला है, जिससे ये वापिस न आ सके। इन सबसे इतर दीपिका कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले ही फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया था कि ठीक होने के बाद वह टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। वहीं अब दीपिका कक्कड़ को लेकर खबर आ रही है कि वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो के साथ टीवी पर धाकड़ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar), रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो के साथ टीवी पर वापसी कर सकती हैं। इस शो में एक्टर विवियन डीसेना, दीपिका के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो साल 2026 में दीपिका कक्कड़ और विवियन डीसेना इस शो की शूटिंग कर सकते हैं। दीपिका कक्कड़ और विवियन डीसेना के साथ आने की खबर ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या फिर दीपिका कक्कड़ की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

अगर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar), रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो के साथ टीवी पर लौटती हैं तो गंभीर बीमारी के बाद एक्ट्रेस का ये धमाकेदार कमबैक होगा। वहीं विवियन डीसेना संग उनकी केमिस्ट्री भी देखने लायक होगी। बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में कहा था कि वह ठीक होने के बाद टीवी पर लौटना चाहती हैं। उन्होंने अपने कमबैक का मन पहले ही बना लिया था, लेकिन स्टेज 2 लिवर कैंसर की चपेट में आने के कारण उन्हें फैसले से पीछे हटना पड़ा।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article