Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sonalika Joshi On Tagged As Chain Smoker: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनालिका जोशी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोनालिका जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में माधवी भाभी का किरदार अदा कर रही हैं। इस किरदार ने उन्हें इस कदर लोकप्रियता दी कि आज उन्हें माधवी भाभी के नाम से घर-घर में जाना जाता है। सोनालिका जोशी शुरुआत से ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बनी हुई हैं। यूं तो सोनालिका जोशी का विवादों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। लेकिन एक बार एक्ट्रेस अपने फोटोशूट के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। इन तस्वीरों में सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) सिगरेट के कश लेती दिखाई दी थीं। इतना ही नहीं, इस फोटोशूट के वायरल होते ही सोनालिका जोशी को चेन स्मोकर का टैग तक मिल गया था।
सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) ने हाल ही में पत्रकार सुभोजीत घोष संग बातचीत के दौरान इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने केवल उसे पकड़ा हुआ था और बैठी थी। मैं स्मोक तक नहीं कर रही थी। ये केवल स्टाईल के लिए था, पोज के लिए था। लेकिन अचानक से यू-ट्यूब पर चीजें आनी सुरू हो गईं कि मैं 'चेन स्मोकर' हूं और न जाने क्या-क्या।" सोनालिका जोशी ने बताया कि तमाम तरह की अटकलें और आरोप लगने के बाद भी उन्होंने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। सोनालिका जोशी ने इस बारे में कहा, "मैंने कहा कि इन्हें बोलने दो।"
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक्ट्रेस सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) ने बताया कि इन सबमें सबसे ज्यादा जरूरी उनके लिए परिवार है और उनके विचार मायने रखते हैं। सोनालिका ने कहा, "मेरा परिवार मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है। अगर उन्हें पता है कि मैं कैसी हूं तो क्या फर्क पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं और क्या छापते हैं?"
