टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में तुलसी विरानी से उसका सुहाग छिनेगी ये हसीना, निभाएगी सीरियल में विलेन का किरदार!

TV Actress in KSBKBT 2: टीवी दुनिया पर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' लॉन्च होने वाला है। एकता कपूर ने अपने आइकोनिक सीरियल की वापसी कर टीआरपी में छप्परड़फाड़ रेटिंग पाने के लिए तैयार है। अब खबर सामने आई है कि शो में एक नई हसीना की एंट्री हुई है।

Image

Image Source: Jiohotstar/Barkha Bisht Instagram

TV Actress in KSBKBT 2: डेली सोप क्वीन एकता कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। प्रोड्यूसर ने अपना एक जमाने में हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' को लॉन्च करने की घोषणा की। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही शो का प्रोमो रिलीज किया जिसमें एक बार फिर दर्शकों को तुलसी और मिहिर विरानी देखने को मिलेंगे। इसी सीरियल से स्मृति ईरानी सालों बाद राजनीति से समय निकालकर टीवी दुनिया में कदम रखने जा रही है। शो से जुड़ी खबर सामने आई है कि इसमें एक नई टीवी हसीना की एंट्री हुई है जो स्मृति और अमर उपाध्याय संग नजर आएगी।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) की एंट्री हुई है। खबर है कि बरखा बिष्ट का किरदार तुलसी विरानी के पति मिहिर से प्यार करने लगेगी। तीनों के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। सीरियल कि पिछली कहानी में मिहिर का अफेयर मंदिरा से हुआ था जिसका बाद में देहांत हो गया था। मिहिर और मंदिरा के बेटा भी था जिसका नाम करण था। अब ऐसा ही किरदार बरखा बिष्ट निभाने वाली हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article