TRP के लिए Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का आएगा दूसरा स्पिन ऑफ, ऋत्विक-मुन्नी और अजय-परी की कहानी में आएगा तूफान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Second Spin Off: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का दूसरा स्पिन ऑफ लाने की तैयारी हो रही है। एकता कपूर शो के दो कपल की कहानी को अलग करेंगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Second Spin Off: टीवी सीरियल क्योंकि का सास भी कभी बहू थी टीआरपी में कमाल दिखा रहा है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का ये शो कुछ समय से ही टीआरपी में गिर रहा है, लेकिन मेकर्स फिर से शो की टीआरपी को उछालने की तरकीब बनाने में लग गए हैं। एकता कपूर अपने इस शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का एक स्पिन ऑफ निकाल चुकी है। इस स्पिन ऑफ को क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं नाम दिया गया है, जिसमें अंगद और वृंदा की कहानी दिखाई जा रही है। अब मेकर्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का दूसरा स्पिन ऑफ लेकर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'बकलावा खाते खाते बकलोली..., कुशाल तंवर उर्फ Gullu ने Tanya Mittal को दिया मुंहतोड़ जवाब, Video से बढ़ाई हलचल)

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के दूसरे स्पिन ऑफ की कहानी

    सोशल मीडिया पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से ही एकता कपूर नया शो निकालने वाली है। यानी इस सीरियल का दूसरा स्पिन ऑन टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है। दावा है कि इस शो में एकता कपूर ऋत्विक-मुन्नी और अजय-परी की कहानी को दिखाएंगे। ऋत्विक और मुन्नी अपने अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी प्यार से चला रहे हैं। दूसरी तरफ अजय और परी ने काफी कुछ देखने के बाद एक दूसरा का साथ पाया है और अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। ऐसे में एकता कपूर इन दोनों कपल की कहानी को अलग से दिखाने का प्लान बना रही है, जिसके बाद दोनों ही कपल के बीच काफी कुछ ड्रामा देखने के लिए मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: साइको ऋषभ का भांडा फोड़ेगी अभिरा, मायरा के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाएंगी दमयंती)

    सीरियल में क्या चल रहा है?

    बता दें कि सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कहानी का सारा फोकस अंश के बेटे रियो पर है। तुलसी रियो को शांतिनेकतन में ही रखना चाहती है, लेकिन इसके बदले उसे रियो की नफरत झेलनी पड़ रही है और रियो भी आपनी मां की सेफ्टी की वजह से शांतिनिकेतन में ही रह रहा है। हालांकि, वह हर मौके पर तुलसी को अपनी पिता का कातिल कहने से पीछे नहीं रह रहा। शो की सारा लाइमलाइट अभी रियो को मिल रहा है। ऐसे में मेकर्स ऋत्विक और मुन्नी और अजय-परी के किरदार में ज्यादा कुछ कर नहीं पा रहे हैं, जिस वजह से शो का स्पिन ऑन 2 आ सकता है।

    End of Feed