Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मेहर के खिलाफ अभिरा के हाथ लगेगा तगड़ा सबूत, साइको की एक चाल सब करेगा बर्बाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया धमाका होगा। अभिरा और अरमान के बीच फिर गलतफहमी आ गई है और अब मेहर अभिरा को नई चाल में फंसा लेगी। इस वजह से अभिरा फिर से मेहर से हार जाएगी, लेकिन ये देखा दिलचस्प होगा कि अभिरा, मेहर और अरमान की शादी कैसे रोकेगी।

Authored by: कविताUpdated Apr 7 2026, 09:37 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर: मेहर की चाल में फंसेगी अभिराImage Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर: मेहर की चाल में फंसेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर की एक चाल ने अभिरा की जिंदगी में तूफान खड़ा कर दिया है। अभिरा और वाणी को सच्चाई अरमान और मायरा के सामने आ गई है और मेहर इसी स्थिति बना देती है जिसके बाद सब लोग अभिरा और वाणी को गलत समझने लगते हैं। इस दौरान अभिरा पर अरमान का गुस्सा निकलता है और मायरा का गुस्सा वाणी पर निकलता है। अब शो में नया ड्रामा होगा। अभिरा का सामना मेहर से होगा और अभिरा मेहर को धमकी देगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा।

हॉस्टल से जाएगी मायरा​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)02 / 08

हॉस्टल से जाएगी मायरा​

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा को अरमान खूब सुनाता है। इसके बाद वहां पर मुक्ति और मायरा भी आ जाती है।मुक्ति अरमान से बात करने की कोशिश करती है लेकिन अरमान उसकी भी नहीं सुनता और मायरा को होस्टल से लेकर चला जाता है।

​अभिरा और मेहर का होगा आमना सामना​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)03 / 08

​अभिरा और मेहर का होगा आमना सामना​

इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और मेहर का आमना सामना होगा। मेहर वहीं पहुंच जाएगी और अभिरा को धमकी देगी कि वो यहां से चली जाओ। तब अभिरा मेहर को उसका सारा सच्च सामने लाने का वादा करती है। इस दौरान मेहर मुक्ति को मारने की बात करती है तो अभिरा भड़क जाती है।

अभिरा के हाथ लगेगा मेहर के खिलाफ सबूत​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)04 / 08

अभिरा के हाथ लगेगा मेहर के खिलाफ सबूत​

होस्टल में मेहर अपने सारे गुनाह कबूल करती है जो सीसीटीवी में कैद हो जाते हैं। अभिरा हॉस्टल के रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज निकाल लाती है और खुश होती है। अभिरा हॉस्टल से बाहर आते ही वीडियो अरमान को भेजने का फैसला लेती है। अभिरा इसे अपनी सबसे बड़ी जीत मान लेती है।

​अभिरा को नया झटका देगी मेहर​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)05 / 08

​अभिरा को नया झटका देगी मेहर​

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा रोड़ पर चल रही होती है और तभी मेहर अपनी कार से अभिरा को गिरा देती है। वह अभिरा का फोन भी तोड़ देती है। इसके बाद वह अभिरा को बेवकूफ का टैग देकर बताती है कि उसने जानबूझकर कैमरे के सामने सब कुछ बोला और वह सीसीटीवी की फूटेज भी डिलीट करवा देती है।

​अपना फोन ठीक करवाने की कोशिश करेगी अभिरा​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)06 / 08

​अपना फोन ठीक करवाने की कोशिश करेगी अभिरा​

इसके बाद अभिरा सीधा पोद्दार हाउस पहुंच जाएगी। इस मौके पर वह आर्यन और तान्या के साथ खड़ी होगी और आर्यन अभिरा का फोन ठीक करने की कोशिश करेगा। वह कैसे भी अभिरा के फोन का डेटा निकालने में लगा होता है और तभी अभिरा का फोन बंद हो जाता है।

​टेंशन में आएगी अभिरा​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)07 / 08

​टेंशन में आएगी अभिरा​

आर्यन, तान्या और अभिरा को कावेरी पोद्दार अपने कमरे से देख रही होती है। साथ में माधव भी होता है। उन्हें यकीन हो जाता है कि अभिरा किसी भी तरह अरमान और मेहर की शादी रोककर रहेगी। दूसरी तरफ अभिरा को टेंशन हो जाती है कि फोन बंद होने से अब सब कुछ खत्म हो गया है।

​अब क्या करेगी अभिरा?​Image Credit : ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)08 / 08

​अब क्या करेगी अभिरा?​

कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। अब देखना होगा कि अभिरा कैसे मेहर का सच सामने लाती है। अरमान और मायरा उसकी एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। पोद्दार हाउस में भी वह नहीं घुस सकती है। ऐसे में अभिरा क्या करेगी?

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!