Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा अब मेहर के पीछे पड़ गई है। मेहर का सच अभिरा अब दुनिया के सामने लाएगी और ये सब कुछ वो आर्यन दिशा की शादी में करेगी। अभिरा के हाथ मेहर के खिलाफ सबूत लग जाता है लेकिन ये मेहर की चाल का एक हिस्सा होता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अब नया तमाशा होगा। अभिरा आर्यन की बारात में धमाका करेगी। अभिरा सामने से आकर बारात का स्वागत करेगी और इस वजह से भी तमाशा होता। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड में नया हंगामा होगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा पोद्दार परिवार का स्वागत करने आगे आती है लेकिन विद्या मना कर देती है। तब कावेरी आगे आती है और विद्या को पीछे करके अपना स्वागत करवाती है। इस मौके पर अभिरा एक एक करके सबको आरती उतारती है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा के सामने अरमाना और मेहर साथ आते हैं लेकिन अभिरा सिर्फ अरमान की आरती उतारती है और अंदर चली जाती है। ये चीज विद्या को बुरी लगती है लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाती
अब लोग शादी में मस्ती कर रहे होते हैं। दूसरी तरफ मेहर अरमान को बुलाने बाहर जाती है। तब वो बार बार अरमान के साथ एक वाइफ की तरह बर्ताव करती है। इसी वजह से अरमान भड़क जाता है और उसका सारा गुस्सा मेहर पर निकल जाता है। हालांकि अरमान उसे सॉरी भी बोलता है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा मायरा को अपने साथ लेकर जाती है और उसे गिफ्ट के बारे में पूछती है। तब मायरा भड़क कर बोलती है कि मेहर के गिफ्ट को वो अपना नाम मत दे। इस मौके पर अभिरा उससे गिफ्ट के अंदर की एक एक चीज बताती है और उसे विश्वास करने के लिए बोलती है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि दिशा की पापा अपने जमाई यानि आर्यन के पैर धोने आगे आती हैं लेकिन आर्यन मना कर देता है। तब अभिरा और अरमान आकर इस रस्म को बेकार बताते हैं और फिर आर्यन से दिशा के पापा के पैर धुलवाते हैं।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा की नजर मेहर के फोन पर होती है और तब तान्या मेहर से जानकर टक्कर खाकर फोन चेंज करने की कोशिश करती है लेकिन मेहर पहचान लेती है कि उसके हाथ में तान्या का फोन है और वो तुरंत की तान्या को पकड़ लेती है। इस दौरान मेहर कुछ नहीं बोलती और अपना फोन लेकर चली जाती है।
शो के आखिर में दिखाया जाएगा कि आर्यन और दिशा की शादी में सब डांस करते हैं और आर्यन अभिरा को भी खींचकर ले आता है। अब अरमान को भी डांस करने बुलाया जाता है लेकिन दोनों डांस नहीं करते। इस मौके पर दिशा अभिरा को और आर्यन अरमान को धक्का दे देता है और अभिरा अरमान की बाहों में जाकर गिर जाती है।