Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी को डेट पर लेकर जाएगा मिहिर, नंदिनी से रिश्ता तोड़ेगा करण

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर अब तुलसी के दिल में फिर से जगह बनाने की कोशिश करेगा। मिहिर तुलसी के साथ डेट एन्जॉय करेगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में सब कुछ ठीक हो गया है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल में नोइना के जाते ही तुलसी और मिहिर अपने परिवार में बिजी हो गए हैं, लेकिन इस बीच तुलसी और मिहिर के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। मिहिर अपना सारा वक्त तुलसी के साथ बिता रहा है और अब अपकमिंग एपिसोड में मिहिर तुलसी के साथ अपने ही अंदाज में डेट एन्जॉय करेगा। दूसरी तरफ करण और नंदिनी के बीच चीजें बिगड़ती नजर आएंगी और दोनों का रिश्ता अंत तक पहुंच जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा। (ये भी पढ़ें: Naagin 7 में ड्रैगन बनीं Kanika Mann संग बचपन में कजिन ने की गंदी हरकत, पपीता खाकर करना चाहती थीं अबॉर्शन)

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

मिहिर और तुलसी की डेट

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में मिहिर तुलसी के साथ है और घरवालें मिहिर तुलसी की दूसरी शादी करवाने की सोच रहे हैं। इस बीच मिहिर तुलसी के लिए ब्रेकफास्ट बनाने की प्लानिंग करेगा। देखने के लिए मिलेगा कि मिहिर तुलसी को किचन से बाहर निकाल देगा और उसे हॉल में एक चेयर पर बैठा देगा। इस मौके पर मिहिर शानदार अंदाज में चाय लाएगा और ब्रेकफास्ट में तुलसी के बने हुए थेपलों को प्लेट में पेश कर देगा। थेपले कटे हुए होंगे और ये देखकर तुलसी हैरान रह जाती है, लेकिन मिहिर इस मोमेंट को खूब एन्जॉय करेगा। वो इस ब्रेकफास्ट को डेट का नाम देगा। ये सब देखकर शोभा बहुत खुश होती है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: कृष बनेगा विलेन, जेल की चक्की पीसेगी मायरा; अभिरा के खिलाफ चलेगा बड़ी चाल )

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

नंदिनी को छोड़ देगा करण

अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। करण नंदिनी के एक घर में लेकर जाता है, जिसे वह नंदिनी से छुपा रहा था। करण उसे बताता है कि वह दोनों यहां पर रहने वाले हैं, लेकिन नंदिनी को उस पर भरोसा नहीं होता। इस मौके पर करण नंदिनी के लिए फ्लावर भी लेकर आता है। तब भी नंदिनी उसे बोल देती है कि वह कुछ छुपाने के लिए इतना सब कुछ कर रहा है। ये बात सुनकर करण भड़क जाता है और नंदिनी से सड़क पर ही लड़ पड़ता है। वह नंदिनी से साफ कहता है कि अब उससे और नहीं हो रहा। वह चीजों को नहीं संभाल पा रहा। ये बात सुनकर नंदिनी भी बोल देती है, 'तुम छोड़ क्यों नहीं देते मुझे।' नंदिनी की ये बात सुनते ही करण भी उससे अलग होने की बात कर देता है।

End of Feed