Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: कृष बनेगा विलेन, जेल की चक्की पीसेगी मायरा; अभिरा के खिलाफ चलेगा बड़ी चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और मायरा के खिलाफ अब कृष चाल चलेगा। कृष वो सारे सबूत मिटा देगा, जिससे मायरा बच सके।

Authored by: कविताUpdated Apr 16 2026, 09:48 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा जाएगी जेल, कृष बनेगा विलेनImage Credit : Photo Credit- jiohotstar01 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा जाएगी जेल, कृष बनेगा विलेन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। अभिरा की बेटी मायरा मेहर के मर्डर के केस में बुरी तरह फंस गई है और मायरा को पूछताछ के लिए पुलिस वाले अपने साथ भी ले गए हैं लेकिन अब अभिरा का धांसू कमबैक होगा। अभिरा को अपनी बेटी मिल जाएगी और वह एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा का सामना करेगी। इतना ही नहीं, कृष यहां पर विलेन बनता हुआ नजर आएगा। हो सकता है कि कृष की वजह से ही मायरा जेल में रह जाए। आइए आपको शो में आने वाले ट्विस्ट बताते हैं।

मायरा को मेहर का कातिल समझेगा अरमानImage Credit : Photo Credit- jiohotstar02 / 07

मायरा को मेहर का कातिल समझेगा अरमान

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा अरमान को मेहर की मौत का सच बताती है लेकिन आखिर में अरमान खुद से ही मान लेता है कि मायरा ने ही मेहर को धक्का दिया है और वह उसके बयान में भी यही लिख देता है। मायरा की बात अरमान सुनता ही नहीं है।

होश आते ही मायरा के पास पहुंचेगी अभिराImage Credit : Photo Credit- jiohotstar03 / 07

होश आते ही मायरा के पास पहुंचेगी अभिरा

अभिरा अस्पताल में होगी लेकिन उसे होश आ जाएगा और वह सीधा मायरा के पास पहुंच जाएगी। इस मौके पर अभिरा मायरा को साइन नहीं करने देगी। वह बिना कुछ पूछे मायरा पर विश्वास करेगी और साफ कहेगी कि मायरा मेहर को गुस्से में भी धक्का नहीं दे सकती है।

अभिरा को मां कहेगी मायराImage Credit : Photo Credit- jiohotstar04 / 07

अभिरा को मां कहेगी मायरा

अब मायरा खुद को कंट्रोल नहीं कर पाएगी और वह सीधा अभिरा के गले लग जाएगी। 8 साल बाद मायरा को अपनी मां मिलती है और वह अभिरा को मां कहेगी। ये सुनकर मायरा भी अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पाती और बार बार मायरा से कहती है कि वह उसे मां कहे।

अभिरा और अरमान को सारा सच बताएगी मायराImage Credit : Photo Credit- jiohotstar05 / 07

अभिरा और अरमान को सारा सच बताएगी मायरा

अब मायरा सारा सच अरमान और अभिरा को बताएगी। वह बताएगी कि उसने तो मेहर को टच तक नहीं किया था। मेहर की उसे मारने के लिए आगे बढ़ रही थी और वह फिर नीचे गिर गई। तब अरमान कहता है कि अगर मायरा मान ले कि उसने सेल्फ डिफेंस में मेहर को मारा है तो केस आसान होगा, लेकिन मायरा नहीं मानती।

कृष का घटिया चेहरा आएगा सामनेImage Credit : Photo Credit- jiohotstar06 / 07

कृष का घटिया चेहरा आएगा सामने

अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। कृष पर तान्या को पहले ही शक हो चुका है और अब तान्या के सामने कृष सबकुछ सच उगल देगा। वह उसे बताएगा कि वह मेहर के साथ मिलकर ही काम करता था और उसे अरमान और मायरा की सारी जानकारी देता है, लेकिन अब कृष तान्या से कहेगा कि वह किसी को कुछ न बताए।

क्या कृष की एक चाल से बर्बाद होगी मायराImage Credit : Photo Credit- jiohotstar07 / 07

क्या कृष की एक चाल से बर्बाद होगी मायरा

अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। सीरियल में कहानी कृष विलेन बन जाएगा। वह खुद को बचाने के लिए सारे सबूत मिटाने में जुट जाएगा, जिसमें जिसमें उसका और मेहर का कनेक्शन है। िइस मौके पर वह मायरा की बेगुनाही के सबूत भी मिटा देगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!