KSBKBT 2 Promo: नोयना ने बताई अपनी आखिरी इच्छा, तुलसी के पैरों तले खिसकी जमीन; मिहीर पर टूटेगा पहाड़

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नोयना अपनी आखिरी इच्छा बताती दिखी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ऋतिक और मुन्नी की शादी हो चुकी है, लेकिन मिताली ने उनके बीच जहर घोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब गौतम के कारण मिहीर विरानी हाउस में फिर से वापसी करेगी। लेकिन'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं नहीं खत्म होते हैं। शो का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नोयना की झलक फिर से नजर आई। इतना ही नहीं, नोयना ने अपनी आखिरी इच्छा बताई, जिसे सुनकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (20)

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि मिहीर तुलसी की घरवापसी से बेहद खुश होता है। वो तुलसी के पौधे को पानी देता है और कहता है कि तुलसी के वापस आने से हमारे आंगन की तुलसी ही नहीं, हम सब की जिंदगी हरी-भरी हो जाएगी। दूसरी ओर तुलसी की नजर अस्पताल में नोयना पर पड़ती है। तुलसी को नोयना की बहन से पता चलता है कि उसे ब्लड कैंसर है और वह कुछ ही दिनों की मेहमान है।

End of Feed