Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी काफी मजेदार होती जा रही है। जहां एक तरफ गौतम अपनी मां तुलसी और पिता मिहिर से नफरत करता है। वहीं दूसरी तरफ अंगद विलेन बनने की राह पर है क्योंकि उसे लगता है परिवार वाले उसे बिल्कुल नहीं समझते। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में एक नहीं बल्कि कई ढेर सारे धमाके होने जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस वीडियो में।
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रीकैप में देखने को मिला कि रणविजय अंगद को ऑफर देगा की वो कंपनी के शेयर उसके नाम कर दे। रणविजय अंगद को झांसा देगा कि वो अमीर हो जाएगा। ये देख वृंदा अंगद को रणविजय से दूर रहने की सलाह देगी क्योंकि वे पहले भी विरानी कंपनी में आग लगाने की कोशिश कर चुका है। जल्द ही अंगद रणविजय के झांसे में फंस बड़ी गलती कर बैठेगा। दूसरी तरफ नोयना मिहिर से पूछती है कि आखिर एक्सीडेंट कैसे हो गया? जवाब में मिहिर कहेगा कि अच्छा हुआ अलमिराह मुझपर गिरी किसी और को चोट नहीं आई। इस दौरान मिहिर कहता है कि गौतम मुझसे मिलने आया मुझे अच्छा लगा। अगर उसे मेरी फिक्र है तो उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? केस लड़ने के उसे हायर किसने किया? कहीं नोयना तुम तो नहीं? बस फिर ये सुन नोयना के हाथ से दवाई गिर जाएगी और मिहिर उसका पीला पड़ता हुआ चेहरा देख लेगा।
देखना दिलचस्प होने वाला है कि तुलसी गौतम के मन से अपने लिए बुराई कैसे निकालेगी। और क्या मिहिरी नोयना की चलबाजियों का पर्दाफ़ाश कर पाएगा या नहीं। बात करें सीरियल की टीआरपी की तो ये पहले स्थान पर विराजमान है 2.2 रेटिंग के साथ। कहानी में आ रहे लगातार ट्विस्ट और टर्न्स ने इसे टीआरपी क्वीन बना दिया।
