Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर के रोमांस की सारी हवा निकालेगी तुलसी, नंदिनी- करण का कलेश देख लगेगा झटका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक और हंगामा होने वाला है। नंदिनी और करण अलग होने की सोच रहे हैं और अब ये सच तुलसी के सामने आ जाएगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो में तुलसी ने अभी विरानी परिवार पर मंडरा रही नोइना नाम की टेंशन खत्म ही की थी लेकिन अब परिवार के सामने नया कलेश खुलने वाला है। नंदिनी और करण के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है लेकिन तुलसी को अब तक इसकी भनक नहीं लगी है। तुलसी और मिहिर अपने में खुश है और अब तुलसी मिहिर के रोमांस पर पानी फेर देगी। उसे जल्द ही करण और नंदिनी के बारे में भी पता चल जाएगा। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी को डेट पर लेकर जाएगा मिहिर, नंदिनी से रिश्ता तोड़ेगा करण)

Smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

Smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

मिहिर का सारा प्लान चौपट करेगी तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में दिखाया जाएगा कि मिहिर किसी तरह तुलसी के करीब आने की कोशिश करेगा। वह अपनी शर्ट का बटन खुद ही तोड़ देगा और फिर तुलसी के सामने ड्रामे करेगा। वह बार बार तुलसी को शर्ट का बटन लगाने के लिए कहेगा, लेकिन तुलसी भी इस मौके पर चौका मारती है और एक नई शर्ट लेकर बैठ जाती है। वह मिहिर को बोलती है कि आज वह उसे शर्ट का बटन लगाना सीखाकर ही मानेगी। ये देखकर मिहिर हैरान रह जाता है। इसके बाद वह काम के लिए रूम से निकल जाता है और अपने ऑफिस के काम पर ध्यान देने लगता है, जहां पर उसका एक प्रोजेक्ट लोस में होता है। इस मौके पर वह अपने एक बेटे को करण के उदाहरण देता है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना के जाते ही तुलसी से फ्लर्ट करेगा मिहिर, बच्चों के सामने बनेगा मजनू)

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohostar)

करण नंदिनी के रिश्ता का सच तुलसी के सामने आएगा

अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। तुलसी घर में नंदिनी और करण की जोड़ी को परफेक्ट मानती है। उसे अब तक नहीं पता है कि दोनों तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन अब तुलसी दोनों को लड़ते हुए सुन लेगी। इस मौके पर नंदिनी चिल्ला चिल्लाकर करण से तलाक की डिमांड करेगी। तब तुलसी हैरान होकर कमरे में चली जाएगी। वह नंदिनी से कोई और रास्ता निकालने के लिए कहेगी। तुलसी कोशिश करेगी कि उसका घर न टूटे। ऐसे में अब देखना होगा कि तुलसी, करण और नंदिनी के रिश्ते को बचाने के लिए क्या करती है।

End of Feed