Anupamaa New Entry: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में मेकर्स अब एक नई एंट्री करवा रहे हैं। शो का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें एक लड़की कार से उतरती है और उसके साथ में अनुज की तस्वीर होती है। वो लड़की सीधा राही से मिलती है। अनुपमा इस लड़की को देखकर दंग रह जाती है। दावा किया जा रहा था कि मेकर्स शो में श्रुति की वापसी करवा रहे हैं और ये रोल एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) निभाती हुई नजर आई थीं, जो अनुज से प्यार करती थी। अब सुकीर्ति कांडपाल ने शो में वापसी पर रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना के जाते ही तुलसी से फ्लर्ट करेगा मिहिर, बच्चों के सामने बनेगा मजनू)
अनुपमा में वापसी पर क्या बोलीं सुकीर्ति कांडपाल
अनुपमा के नए प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। अब हर कोई अनुपमा और श्रुति को सालों बाद आमने-सामने देखना चाहते हैं और इसी बीच इंडिया फोरम ने सुकीर्ति कांडपाल से शो में उनकी री-एंट्री पर बात की, जिसका उन्होंने कन्फ्यूज कर देने वाला जवाब दिया। सुकीर्ति से जब शो में वापसी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे श्रुति की वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे प्रोडक्शन हाउस से कोई कॉल नहीं आया है। उनके इस जवाब से साफ है कि फिलहाल उनकी तरफ से वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स की तरफ से अब तक सुकीर्ति की वापसी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। (ये भी पढ़ें: The Academy ने Shah Rukh Khan का 'इतनी शिद्दत' डायलॉग शेयर कर फैंस को किया खुश, लोग बोले- 'किंग के आगे झुकना...')
