Kushal Tandon Gives Reaction On Imran Khan Comment For PM Narendra Modi: टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कुशाल टंडन को आखिरी बार 'बरसातें: मौसम प्यार का' में देखा गया था, जहां उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। करियर से इतर कुशाल टंडन को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। सामाजिक मुद्दे हों या राजनीतिक, वह अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने करण वीर मेहरा के वीडियो पर भी तंज कसा था और कहा था कि कोई इनकी पाकिस्तान की टिकट करवाओ। वहीं हाल ही में कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो शेयर कर उसपर रिएक्शन दिया है, जिसमें इमरान खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफें करते दिखाई दिये।
यह भी पढ़ें: करण वीर मेहरा को पाकिस्तान भेजना चाहते हैं कुशाल टंडन, एक्टर की हिंदू-मुस्लिम एकता कविता का भी उड़ाया मजाक
इमरान खान वीडियो में कहते दिखाई दिये कि हिंदुस्तान और अमेरिका का मित्र है और उन्हें जब अमेरिका ने कहा कि रूस से तेल न खरीदो, उसने आगे से कहा कि तुम कौन होते हो? युरोप खरीद रहा है उनसे, हमारे लोगों को जरूरत है और हम खरीदेंगे उनसे। ये होता है आजाद मुल्क। इमरान खान के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने लिखा, "जब दुश्मन भी तारीफ करने को मजबूर हो जाए।"
कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के करियर की बात करें तो उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह जीटीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आएंगे, लेकिन ऐन मौके पर कुशाल टंडन ने शो से अपने हाथ पीछे खींच लिये थे। कुशाल टंडन ने यूं तो टीवी में 'एक हजारों में मेरी बहना है' से लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन 'बिग बॉस 7' ने उनकी पॉपुलैरिटी को नए आयाम पर पहुंचाया था। हालांकि कुशाल आज भी बिग बॉस 7 का हिस्सा बनने पर पछताते हैं।
