टीवी मसाला

GHKKPM: मेकर्स ने पहले ही बना लिया था वैभवी हंकारे का पत्ता काटने का प्लान! सनम जोहर ने खोली पोल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sanam Johar Open Up On Vaibhavi Hankare Exit: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को टीआरपी दिलाने के लिए मेकर्स शो से वैभवी हंकारे का पत्ता काट रहे हैं और उनकी जगह एक्ट्रेस भाविका शर्मा को ला रहे हैं। अब इस मामले पर सनम जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' से वैभवी हंकारे की एग्जिट पर बोले सनम जौहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sanam Johar Open Up On Vaibhavi Hankare Exit: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी बीते कुछ वक्त से लगातार गिर रही है, जिसे लेकर मेकर्स ने दांव खेलने का फैसला किया है। वे शो से वैभवी हंकारे को निकालकर भाविका शर्मा की वापसी कराएंगे। इससे जुड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। लेकिन वैभवी हंकारे की एग्जिट को लेकर मेकर्स दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं हाल ही में इस सिलसिले में बात करते हुए सनम जौहर (Sanam Johar) ने बताया कि ये सब पहले से ही मेकर्स ने तय कर लिया था।

सनम जौहर (Sanam Johar) ने बताया कि वह 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में वैभवी हंकारे को याद करने वाले हैं। एक्टर ने इस सिलसिले में इंडिया फोरम से कहा, "जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे लग रहा है कि ये सब पहले से तय था। कहानी का रुख कुछ इसी तरह से बदलने वाला था। मेकर्स ने हमें यही बताया है। मैं जाहिर तौर पर वैभवी हंकारे के साथ काम करना याद करूंगा, जिसने तेजस्विनी का रोल निभाया है। लेकिन हम सबको वो मानना पड़ेगा, जो लिखा हुआ है। दिन के आखिर में ये शो पहले मेकर्स का है और फिर हम कलाकारों का है।"

सनम जौहर (Sanam Johar) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भाविका शर्मा की एंट्री पर भी बात की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "भाविका शर्मा की एंट्री, अगर इसकी योजना इस तरह से बनाई गई थी तो ये होना ही था। तो हां ये हो रहा है। अगर कहानी को ऐसे ही निर्देशित किया गया था तो ये होना ही था। अभी हमने केवल प्रोमो वीडियो शूट किया है, जिसमें वो शामिल हैं, लेकिन हमें अभी तक पूरा स्क्रीन प्ले और कहानी नहीं मिली है। तो दर्शकों की तरह हम भी उस चीज का इंतजार कर रहे हैं कि अगला क्या होने वाला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article