प्रेग्नेंसी में Shraddha Arya के घर टीम भेजकर शूटिंग कराती थीं एकता कपूर, वजह जान खुला रह जाएगा मुंह

Shraddha Arya Reveals Ekta Kapoor Would Send Team At Her Home For Shooting: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या ने बताया कि कई बार प्रेग्नेंसी में शूटिंग के लिए एकता कपूर ने उनके घर पर भी टीम भेज दी थी।

Shraddha Arya Reveals Ekta Kapoor Would Send Team At Her Home For Shooting: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्रद्धा आर्या ने "कुंडली भाग्य' की प्रीता बनकर घर-घर में अपनी पहचान कायम की। हालांकि प्रेग्नेंसी के कारण एक्ट्रेस को शो से ब्रेक लेना पड़ा था। वहीं कुछ वक्त बाद एकता कपूर ने इस शो पर ही ताला लगा दिया। लेकिन इन दिनों श्रद्धा आर्या एकता कपूर के टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि इस सीरियल में भी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) प्रीता का रोल ही अदा कर रही हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में श्रद्धा आर्या ने बताया कि कई बार शूटिंग के लिए एकता कपूर उनके घर पर ही टीम भेज देती थीं।

एकता कपूर ने प्रेग्नेंसी में शूटिंग के लिए श्रद्धा कपूर के घर भेजी थी टीम

End of Feed