टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: इस दिन TV पर दस्तक देगा एकता कपूर का शो, 'अनुपमा' का जीना होगा मुहाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot To Start On This Date: टीवी की डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से इतिहास रच दिया था। वह एक बार फिर से इस टीवी शो के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' इस दिन देगा टीवी पर दस्तक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot To Start On This Date: टीवी की डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने कई सीरियल्स से छोटे पर्दे पर इतिहास रच दिया है। एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ऐसा धारावाहिक रहा है, जिसे सालों बाद भी लोग खूब याद करते हैं। खास बात तो यह है कि एकता कपूर एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनके इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) जुलाई में टीवी पर दस्तक देगा। शो की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और ये रात के 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं लीप के बाद 'झनक' की टाइमिंग भी बदल दी जाएगी और इसे रात में 11:00 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' की रिलीज डेट की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। शो को लेकर एकता कपूर या बाकी कलाकारों की ओर से अपडेट आना बाकी है।

बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) की शूटिंग स्मृति ईरानी ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ शूट कर रही हैं। उनके अलावा सीरियल में रोहित सुचांति और एक्ट्रेस तनीषा मेहता भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। सीरियल की कहानी तुलसी और उसके बच्चों पर आधारित होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के आने से टीआरपी में क्या बदलाव होता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article