Kundali Bhagya फेम संजय गगनानी के घर शादी के 5 साल बाद गूंजेगी किलकारी, पत्नी पूनम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Sanjay Gagnani And Poonam Preet to Become Parents soon: टीवी एक्टर संजय गगनानी और एक्ट्रेस पूनम प्रीत जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Sanjay Gagnani And Poonam Preet to Become Parents soon: टीवी एक्टर संजय गगनानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'कुंडली भाग्य' और 'नागिन 6' जैसे शो में संजय गगनानी की एक्टिंग देखने लायक रही। वहीं अब एक्टर संजय गगनानी अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, संजय गगनानी और एक्ट्रेस पूनम प्रीत जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। शादी के 5 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। जहां पहले ये खुशखबरी संजय गगनानी ने अपने इंटरव्यू में साझा की थी। वहीं अब कपल ने अपनी शादी की 5वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर फैंस को नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bani J को डेट करने पर Baseer Ali ने तोड़ी चुप्पी, धर्म परिवर्तन पर बोले- जिससे प्यार, उससे उम्मीद...

Sanjay Gagnani-Poonam Preet के घर गूंजेगी किलकारी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

पूनम प्रीत (Poonam Preet) और संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "हमारी प्रेम कहानी लिखने के पांच साल और अब, भगवान ने हमें एक 'छोटा' सा कारण और दे दिया है पन्ना पलटने के लिए।" संजय गगनानी और पूनम प्रीत की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी, आरती सिंह, नुपुर सेनन, अंजुम फकीह, शक्ति अरोड़ा, अभिषेक कपूर, सुप्रिया शुक्ला, पूजा बनर्जी, मानसी श्रीवास्तव और सायंतनी घोष जैसे कई सितारों ने कमेंट कर बधाइयां दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंच रो पड़ीं भिड़े की पत्नी, बाबा से बोलीं- मेरे पास शब्द नहीं थे कि...

    मार्च तक आ सकता है नन्हा मेहमान

    'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) फेम संजय गगनानी ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके और पूनम प्रीत के घर मार्च में नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद है। एक्टर ने इस बारे में कहा, "उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और जैसे-जैसे ये दिन बीत रहे हैं, यह खुशी और ज्यादा महसूस होने लगी है। ये सोचकर अच्छा लगता है कि एक साथ जिंदगी बिताने वाले दो लोगों के बीच ऐसा बच्चा आएगा, जो उनकी पूरी दुनिया ही बन जाएगा।" बता दें कि संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने साल 2021 में शादी रचाई थी।

    End Article
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

    End of Feed