Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा कर रहे हैं। कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस अंजुम फकीह (Anjum Fakih) खतरों के खिलाड़ी 13 की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि मैं अपने खतरों के लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। अंजुम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं मार्केटिंग प्रोफेशनल रोहित जाधव को डेट कर रही हूं। एक्ट्रेस के फैंस इस बात से बेहद खुश है।
Anjum Fakih (credit pic: instagram)
अंजुम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि रोहित मुझसे बिल्कुल अलग हैं। उन्हें लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं रोहित से लॉकडाउन के समय मिले थी। उन्होंने बताया कि मैं कुंडली भाग्य की शूटिंग के लिए गोवा गई थी और उस समय रोहित भी मेरे परिवार के साथ ईद मनाने के लिए आया था। जब वो जाने लगा तब मुझे महसूस हुआ कि रोहित मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। मैंने रोहित से अपने प्यार का इजहार किया था।
अंजुम ने किया अपने प्यार का इजहार
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं रोहित के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि हम अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे लेकर जाए। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 13 से पहले माहिम दरगाह पहुंची थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अंजुम के अलावा शो में शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा और रुही चतुर्वेदी को अप्रोच किया गया है।
