The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek ने वापसी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'बात पैसों पर ही आकर...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 19, 2023, 07:28 AM IST

Krushna Abhishek Returning in kapil Sharma Show?: कृष्णा अभिषेक के कॉमेडी टीवी शो द कपिल शर्मा शो में फिर से लौटने के बारे में अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं। कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा ने बताया कि निर्माताओं द्वारा उन्हें फिर से शामिल होने के लिए हाल ही में वास्तव में संपर्क किया गया था।

Krushna Abhishek Returns TKSS?: द कपिल शर्मा शो, टेलीविजन के सबसे मनोरंजक शो में से एक है। कपिल शर्मा के शो में सिद्धार्थ सागर, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, सृष्टि रोडे और बहुत से कलाकार शामिल हैं जो कि दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। हालांकि नए सीजन से कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर इस बार बाहर हो गए हैं। दोनों के बाहर होने की खबर ने प्रशंसकों को चौंक दिया। इसी के बाद से दोनों की कपिल शर्मा के साथ अनबन जैसी कई अफवाहें उड़ी थीं। कृष्णा अभिषेक ने इसके बारे में खुलासा किया था कि वह फीस के लिए बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बात नहीं बनी और इसलिए कृष्णा शो में शामिल नहीं हुए। अब, कृष्णा अभिषेक की वापसी की अफवाहें हैं और उन्होंने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

Kapil Sharma and Krushna Abhishek

कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा में लौटने पर खुलकर की बात

End of Feed