Krushna Abhishek और Kapil Sharma के बीच खत्म हुआ टकराव, TKSS में हो रही वापसी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 24, 2023, 01:27 PM IST

krushna abhishek back to kapil sharma show : कपिल शर्मा के घर पर रिहर्सल के पहले दिन अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कृष्णा अभिषेक ने बताया- 'कीकू ने मुझे देखते ही गले लगा लिया। मैंने अर्चना जी से फोन पर बात की और कपिल भी बेहद खुश थे।'

krushna abhishek start shooting TKSS: द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) के चल रहे सीजन में शामिल होने की संभावना को खारिज करने के बाद अब कृष्णा अभिषेक का मूड बदल गया है। खबर है कि कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा के शो में वापस आ रहे हैं। अपने किरदार सपना के लिए लोकप्रिय कृष्णा ने पिछले साल सितंबर में सीजन शुरू होने से पहले फीस मतभेदों के कारण शो से बाहर होने का विकल्प चुना था। हालांकि, अब हमें पता चला है कि मतभेदों को सुलझा लिया गया है और कृष्णा, TKSS में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बल्कि कृष्णा अभिषेक आज से ही इसकी शूटिंग कर रहे हैं।

krushna abhishek and kapil sharma

इस खबर की पुष्टि करते हुए कृष्णा अभिषेक ने बताया- 'यह हृदय परिवर्तन नहीं है, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट का परिवर्तन है (हंसते हुए!)। अनुबंध में फीस सहित कई चिंताएं थीं, लेकिन सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। शो और चैनल परिवार की तरह हैं। मुझे वापस आकर खुशी हो रही है। घर का भूला शाम को घर पर लौट कर आए तो उसे भुला नहीं कहते। ये वही वाला हिसाब है। चैनल और शो के निर्माताओं के साथ मेरा पुराना रिश्ता है। अच्छा है कि उसी की वजह से मैं वापस आया। मैं उन दर्शकों का भी आभारी हूं जो मुझे शो में वापस लाने के लिए कह रहे हैं। मुझे लगता है कि शो से जुड़े लोगों के लिए मेरे और सभी के प्यार ने मेरी वापसी के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम किया है।'

End of Feed