टीवी मसाला

गोविंदा की पत्नी ने कृष्णा अभिषेक को माफ कर कहा 'अपना बच्चा', रिएक्शन देते हुए आरती सिंह ने भी बताया सच

Arti Singh Reaction On Govinda Wife Sunita Ahuja Statement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक को अपना बच्चा बताया था। उनका कहना था कि कृष्णा अभिषेक, उनके साथ ही पले बढ़े हैं। सुनीता आहूजा की इस बात पर अब आरती सिंह ने रिएक्शन दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- सुनीता आहूजा, आरती सिंह इंस्टाग्राम

Arti Singh Reaction On Govinda Wife Sunita Ahuja Statement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा ने यू-ट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया है, जिसके जरिे वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं। वहीं सुनीता आहूजा ने पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में अपने पारिवारिक रिश्तों के सिलसिले में भी बात की थी। उन्होंने पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह अतीत की सारी चीजों को भूल चुकी हैं और कृष्णा उनका अपना ही बच्चा है। सुनीता आहूजा की इन बातों पर अब कृष्णा अभिषेक की छोटी बहन आरती सिंह ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि वह इस बात से बेहद खुश हैं।

आरती सिंह ने सुनीता आहूजा (Ssunita Ahuja) के बयान के बारे में बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "हां मैंने वो इंटरव्यू देखा। मैं बहुत खुश थी। हम हमेशा से ही उनके बच्चे रहे हैं और कहीं न कहीं मुझे लगता था कि वह हमसे बहुत प्यार करती हैं। जो कुछ भी इन सालों में हुआ, आपने मेरी तरफ से कभी भी कुछ भी नहीं सुना होगा। मैं उन सभी बातों को सुनकर बेहद खुश हूं जो उन्होंने कृष्णा के लिए कही हैं। मैं ये सच में सुनना भी चाहती थी। उन्होंने इसपर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मुझे इस बात से राहत है कि अब वह कृष्णा अभिषेक से नाराज नहीं हैं।"

बता दें कि सुनीता आहूजा (Ssunita Ahuja) ने पॉडकास्ट में आरती सिंह के लिए कहा था कि वह चाहती हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द मां बन जाएं। इसपर रिएक्शन देते हुए आरती सिंह ने कहा, "हां, जब भी भगवान चाहेंगे, वो जल्द ही रॉकस्टार नानी बनेंगी। मैंने सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया है। मैंने अपनी मामी और चीची मामा को दिल से प्यार किया है और बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने भी हमें हमारे माता-पिता जैसा प्यार दिया है।"

क्या था सुनीता आहूजा का बयान

सुनीता आहूजा (Ssunita Ahuja) ने पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक संग मनमुटाव पर कहा था कि वह उन चीजों से आगे बढ़ चुकी हैं। सुनीता का कहना था, "कृष्णा मेरे साथ, विनय, डंपी और मेरे देवर के बेटे के साथ ही पला-बढ़ा है, मेरे लिए ये सभी मेरे बच्चे हैं। मैं अतीत की सारी चीजों को भूल चुकी हूं। मैं अब चाहती हूं कि बच्चे हंसे, खेलें और खुश रहें। मैं सबको आशीर्वाद देती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article