Serial Tara Off Air: इन दिनों सीरियल की दुनिया में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा का राज चल रहा है। इन दिनों सीरियल से कई नए शोज को टक्कर लेनी पड़ रही है, जिस वजह से कई शोज चंद दिनों में ही बंद होते दिख रहे हैं। अब इसी रडार पर कनिका कपूर (Kanikka Kapur) और कृशाल आहूजा (Krushal Ahuja) स्टारर सीरियल तारा (Tara) भी आ गया है, जो एक महीने पहले ही शुरू हुआ है। इस लव स्टोरी से भरे हुए सीरियल की टीआरपी गिरती जा रही है और इसी वजह से अब मेकर्स ने इस शो को बंद करने की प्लानिंग कर ली है। (पढ़ें स्टोरी: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Disha Vakani के पिता का हुआ निधन, आमिर-शाहरुख खान संग कर चुके हैं काम)
कृशाल आहूजा का सीरियर तारा (Photo credit- Jio Hotstar)
बंद होगा सीरियल तारा
टीवी सीरियल तारा (Tara) में राजा और नौकरानी की कहानी दिखाई जा रही है। सीरियल में कृशाल आहूजा (Krushal Ahuja) राजा के बेटे का रोल निभा रहे हैं और कनिका कपूर उन्हीं के घर में काम करने वाली की बेटी का रोल निभा रही हैं, जिन्हें परिवार के लोग बेटी की तरह ही रखते हैं। सीरियल में दिखाया गया है कि कृशाल और कनिका शो में दोस्त बने और फिर एक दूसरे से प्यार करने लगे। सीरियल की ये कहानी दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई। पहले हफ्ते से ही ये सीरिलय टीआरपी में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बीते हफ्ते इस सीरियल को महज 0.8 रेटिंग मिली थी। इसके साथ ही ये शो इस रेटिंग के साथ टॉप 15 में भी नहीं आ पाया था। इसी वजह से शो को बंद करने की प्लानिंग हो रही है। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि मेकर्स शो में लीप भी ला सकते हैं। (पढ़ें स्टोरी:kKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की शादी से पहले गायब होगी तुलसी, घर आएगी पुलिस, नोइना का होगा पर्दाफाश?)कृशाल आहूजा का सीरियर तारा (Photo Credit- Jio Hotstar)
कनिका कपूर और कृशाल आहूजा का करियर
बता दें कि कृशाल आहूजा टीवी के हिट एक्टर्स में से एक हैं। वह इससे पहले सीरियल झनक में नजर आए थे। इस शो में वह अनिरुद्ध बनकर फैंस के दिलों पर छा गए था। सीरियल झनक लंबे समय तक टीआरपी में टॉप पर रहा था लेकिन धीरे धीरे इस सीरियल की टीआरपी भी गिरने लगी थी। झनक में कृशाल के साथ हिबा नवाब दिखीं। वहीं कनिका कपूर सीरियल एक दूजे के वास्ते में दिखी थीं। ये शो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा, वह कुछ वेब शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
