Arti Singh And Dipak Chauhan To Adopt Kid: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आरती सिंह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आरती सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये। आरती सिंह ने बताया कि वह और दीपक चौहान बच्चा गोद ले सकते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने दीपक चौहान से मुलाकात के वक्त ही ये साफ कर दिया था कि वह बच्चा पैदा कर भी पाएंगी या नहीं। आरती सिंह (Arti Singh) का कहना है कि दीपक ने इस चीज में उनका साथ दिया और बच्चा गोद लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें: Govinda की भांजी आरती सिंह 13 साल की उम्र में नौकर की हवस का बनीं शिकार, एक्ट्रेस ने खौफनाक कदम उठाकर बचाई इज्जत

फोटो क्रेडिट- आरती सिंह इंस्टाग्राम
आरती सिंह (Arti Singh) ने इंटरव्यू में बताया कि लोग अक्सर उन्हें उम्र और बायोलॉजिकल क्लॉक की याद दिलाते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अगर मैं प्रेग्नेंट हो पाती हूं तो ये बहुत अच्छी बात है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं। किसी बच्चे को घर देना, उतना ही खूबसूरत है। मुझे किसी को भी कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।" बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान ने साल 2024, अप्रैल में शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में आईस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिये थे।
