करण जौहर ने खोला कॉफी विद करण का गिफ्ट हैंपर, जानिए किन लग्जरी चीजों को घर ले जाते हैं सेलेब्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:43 PM IST

Koffee With Karan gift hamper: कॉफी विद करण के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स रैपिड फायर राउंड में गिफ्ट हैंपर के लिए सवालों के जवाब देते हैं। करण जौहर शो में अक्सर कहते हैं कि ये गिफ्ट हैंपर बेहद भारी है। अब शो के होस्ट ने इस गिफ्ट में मौजूद आइटम में से पर्दा उठाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉफी विद करण का गिफ्ट हैंपर किसी अवॉर्ड से कम नहीं है।
  • रैपिड फायर राउंड जीतने वाले सेलिब्रिटी को ये गिफ्ट हैंपर मिलता है।
  • करण जौहर ने एक वीडियो में बताया कि गिफ्ट हैंपर में क्या होता है।

Koffee With Karan Gift Hamper: कॉफी विद करण के हर सीजन में रेपिड फायर राउंड सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। इस राउंड में सेलिब्रिटी गिफ्ट हैंपर के लिए सवालों के कुछ ही मिनटों में जवाब देते हैं। कई बार सेलिब्रिटी ने कहा है कि कॉफी विद करण (Koffee With Karan) का हैंपर किसी अवॉर्ड से कम नहीं है। वहीं, शो के होस्ट करण जौहर ने अब गिफ्ट हैंपर से पर्दा उठाया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह गिफ्ट हैंपर की अनबॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं।

Koffee-With-Karan-Seven

Koffee With Karan

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) दिखा रहे हैं कि हैंपर में क्या-क्या है। हैंपर में Tyani की जूलरी होती है। इसके अलावा मार्शल एक्शन II के स्पीकर्स, ऑडी एस्प्रेसो मोबाइल, अमेजन इको शो 10, नियोहाउस की चॉकलेट्स, बॉम्बे स्वीट शॉप, खोया स्वीट, 28 बेकर स्ट्रीट, वेहदम टी और टी मेकर सेट और कॉफी विद करण के मग्स जैसी चीजें होती है। इसके अलावा हैंपर में परफ्यूम बॉटल और शैंपेन की बोतल भी होती हैं।

End of Feed