Khatron ke Khiladi 14 के लिए निकली इन स्टार्स की जोड़ी, बुल्गारिया में शुरू होगी शूटिंग

Khatron Ke Khiladi 14 : खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए बज बना हुआ है। एक के बाद एक खबर शो के खिलाड़ियों के बारे में आ रही है। वहीं इस बार दो स्टार्स की तस्वीर सामने आई है जो शो की शूटिंग के लिए निकल पड़े हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 : बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) के खत्म होने के बाद फैंस कलर्स पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14( Khatron ke Khiladi 14) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) के इस फेमस शो के लिए लगातार कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। टीवी से लेकर ओटीटी के कई स्टार्स का नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की लिस्ट में जुड़ता नजर आ रहा हैं। हाल ही में टीवी स्टार समर्थ जूरेल और निमृत आहलूवालिया की एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे दोनों शो की शूटिंग के लिए निकल पड़े हैं।

Khatron Ke Khiladi 14

हाल ही में टीवी स्टार समर्थ जूरेल ( Samarth Jurel) और निमृत आहलूवालिया ( Nimrit Ahluwalia) ने साथ में एक तस्वीर साझा की है। दोनों कहीं जाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए स्टार्स ने लिखा है-'लेट्स गो' चलो चलते हैं। एक ही तस्वीर को दोनों से शेयर किया है। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि समर्थ और निमृत खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की शूटिंग के लिए निकल रहे हैं। हालांकि वह शो का हिस्सा हैं इस बात की कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बिग बॉस 17 फ़ेम समर्थ जूरेल को शो ऑफर किया गया है और निमृत आहलूवालिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।

End of Feed