Bigg Boss 19 और Khatron Ke Khiladi 15 ने कहा कलर्स टीवी को बाय-बाय, क्या ये चैनल बना मेकर्स का कंधा?

Bigg Boss 19 & Khatron Ke Khiladi 15 Shifting To This Channel: कुछ समय पहले खबर सामने आई थी की 'बनिजय एशिया' कंपनी ने शो 'बिग बॉस 19' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' को प्रोड्यूस ना करने का फैसला लिया है। अब खबर है कि ये दोनों शो कलर्स टीवी को छोड़ दूसरे चैनल पर टेलिकास्ट हो सकते हैं।

Bigg Boss 19 & Khatron Ke Khiladi 15 Shifting To This Channel: टीवी दुनिया के दो बड़े रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दोनों शो को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी 'बनिजय एशिया' ने अपने हाथ खींच लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बनिजय एशिया' अब कलर्स टीवी के दो बड़े शोज को प्रोड्यूस नहीं करेगा। ऐसे में 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' के भविष्य डगमगाने लगा। इस कंट्रोवर्सी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि इन दोनों को शो एक नया आशियाना मिला है जहां अब जल्द ही टेलिकास्ट किया जा सकता है।

Bigg Boss 19 & Khatron Ke Khiladi 15

खबर सामने आई है कि प्रोडक्शन कंपनी 'बनिजय एशिया' (Banijay Asia) द्वारा हाथ खींचने के बाद 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 15) को नया चैनल मिल सकता है। सालों से शो कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा था लेकीन अब इसे सोनी टीवी पर दिखाया जा सकता है। गुप्त सूत्र ने दावा करते हुए कहा कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) और 'खतरों के खिलाड़ी 15' सोनी टीवी (SONY TV) पर जल्द लॉन्च हो सकता है। मेकर्स और चैनल के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही औपचारिक तौर पर घोषणा होने की भी उम्मीद है। 'बनिजय एशिया' के चलते शो को अपना नया घर मिलेगा।

End of Feed