बॉलीवुड

Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा

टीना आहूजा ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें गोविंदा दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि इस खास मौके पर गोविंदा कहां थे?

Image

Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पारिवारिक जिंदगी कई दिनों से मीडिया में छायी हुई है। कभी गोविंदा कुछ बोलते हैं तो कभी सुनीता आहूजा कुछ बयान दे देती हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि ये दोनों साथ होते हुए भी साथ नहीं हैं और इसका एक बड़ा सबूत गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने अपनी ताजा तस्वीरों से दिया है। असल में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो रक्षाबंधन के त्योहार की हैं। इन तस्वीरों में टीना के भाई यशवर्धन आहूजा, कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह दिखाई दे रहे हैं और इन सभी के साथ-साथ तस्वीरों में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी हैं लेकिन एक्टर खुद नदारद हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Lock Upp 2' के बाद 'Bigg Boss 20' में एंट्री लेंगी आकांक्षा चमोला? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आखिरकार गोविंदा रक्षाबंधन के मौके पर कहां थे? जब उनका पूरा परिवार और भांजा-भांजी भी घर पर थे तो वो खुद कहां थे? लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद ये कह रहे हैं कि सुनीता और गोविंदा के बीच तकरार वाली जो खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से सही हैं और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ग्रैंड प्रीमियर से चंद दिन पहले लीक हुई घर की पहली झलक, इस बार कौन-सा होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट?

Sunita Ahuja ने वापस लिया तलाक केस

कुछ दिनों पहले सुनीता आहूजा मुंबई स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर दिखाई दी थीं। इसके बाद हर कोई दंग रह गया था और खबरों में बताया गया कि सुनीता आहूजा अपना तलाक केस वापस लेने के लिए वहां गई थीं। उन्होंने गोविंदा के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस डाला था, जिसे वापस ले लिया है और दोनों अलग नहीं होंगे। हालांकि तलाक केस वापस लेने से क्या ये दोनों साथ रहेंगे या नहीं, ये अभी तक साफ नहीं हैं। ताजा तस्वीरें तो यही बता रही हैं कि ये दोनों अलग-अलग ही रह रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article