Farrhana Bhatt Team Reaction On Mob Incident: खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के फिनाले तक पहुंच चुकी फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फरहाना 2 अक्टूबर की रात को हैदराबाद में थीं। यहां पर वह शी ग्लैम एक्सपो सीजन 3 में हिस्सा लेने पहुंचीं। इस मौके पर फरहाना की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, लेकिन देखते ही देखते भीड़ ने एक्ट्रेस को घेर लिया। इस वजह से मौके पर एक्ट्रेस संग धक्का मुक्की और खींचतान तक हुई। फरहाना भट्ट की टैलेंट मैनेजमेंट टीम की तरफ से इस घटना पर रिएक्ट किया गया है और ऐसी स्थिति पर चिंता जाहिर की है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Om Chapter 1: धनुष-ममूटी की मूवी की बदल गई रिलीज डेट? सामने आया बड़ा अपडेट!!
Farrhana Bhatt (photo credit- instagram)
भीड़ में फंसी फरहाना भट्ट, टैलेंट मैनेजमेंट टीम ने किया रिएक्ट
Farrhana Bhatt (photo credit- instagram)
