Khatron Ke Khiladi 15: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 15) अपने 15वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौट रहा है। बीते साल शो को ऑन एयर नहीं किया गया लेकिन अब 2026 में इसको लॉन्च करने की तैयारी जोरों-शोरों पर है। मेकर्स एक-एक कर शो के लिए धुरंधर ढूँढने में व्यस्त हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि अब शो "खतरों के खिलाड़ी 15" का ऑफर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी (Orry) के पास पहुँच गया है। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें: Prince Narula ने चोरी किया Ruffle Dunali गाना? आर्टिस्ट ने इंटरनेट पर लीक किया Audio; खोली एक्टर की पोल पट्टी)
ऑरी को ऑफर हुआ खतरों के खिलाड़ी 15?
उड़ती-उड़ती खबर हाथ लगी है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि जो ऑरी के नाम से काफी मशहूर हैं, उन्हे रोहित शेट्टी का शो ऑफर हुआ है। रिपोर्ट्स का मानना है कि मेकर्स 'खतरों के खिलाड़ी 15' में ऑरी को हिस्सा बनाना चाह रहे हैं। ऑरी की बॉलीवुड कलाकारों और युवाओं के बीच काफी पॉपुलैरिटी है। अगर वे शो का हिस्सा बनते हैं तो मेकर्स को काफी फायदा हो सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स और ऑरी की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।(ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह)

ऑरी को ऑफर हुआ खतरों के खिलाड़ी 15/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
इन कलाकारों को हो चुका है "खतरों के खिलाड़ी 15" ऑफर
बता दें ऑरी से पहले शो 'खतरों के खिलाड़ी' अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय, प्रणाली राठौड़, चुम दरांग और बसीर अली जैसे कलाकारों को ऑफर हो चुका है। इसी साल मेकर्स ने शो के 15वें सीजन की घोषणा की थी। हर बार की तरफ रोहित शेट्टी इसे होस्ट करेंगे। मेकर्स कंटेस्टेंट को जल्द से जल्द ढूंढ निकालकर शो की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं।
