Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और टास्क के साथ साथ बवाल भी हुए हैं। शो में शगुन शर्मा और गौरव खन्ना के बीच हुआ विवाद फैंस को पता चल चुका है। शगुन गौरव खन्ना पर काफी आरोप लगा चुकी हैं और अब अविका गौर फरहाना भट्ट का मामला भी सामने आया है। केपटाउन में हुई शूटिंग के दौरान अविका गोर (Avika Gor) और फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की खींचतान एक टास्क के दौरान हुई थी और अब अविका ने उसी वजह से फरहाना भट्ट से माफी मांगी है। अविका ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बर्ताव को गलत बताया है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के चंद दिनों बाद शो से बाहर हुए Aaditya Gupta, कबीर का रोल निभाएगा ये एक्टर
Khatron ke khiladi 15-Avika gor-farrhana bhatt (photo credit- instagram)
अविका गोर ने शेयर किया वीडियो
अविका गोर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है, जो खतरों के खिलाड़ी 15 का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया है, जिसमें टीम बनाई गई है। अविनाश टीम का कैप्टन है और उसे अपनी टीम के लिए कंटेस्टेंट्स चुनने का मौका मिला है। फरहाना भट्ट पहले ही एक्टर की टीम पर हैं और फिर अविनाश अविका को अपनी टीम में शामिल करते हैं। अविनाश के इस फैसले पर सभी तालियां बजाते हैं और फरहाना अविका को कहती हैं, 'टीम में स्वागत है तुम्हारा।' फरहाना की इस बात को एक्ट्रेस ताने मारते हुए बोलती हैं, 'तुम तो नहीं चाहती थी कि मैं इस टीम में आऊं।' अविका यहीं शांत नहीं होतीं। वह मुंह बनाने वाले एक्सप्रेशन तक दे देती हैं। इस वजह से वहां का माहौल थोड़ा गर्म हो जाता है, जो वीडियो में साफ नजर आया। 'उतार-चढ़ाव...' लड़ाई भूल Tejasswi Prakash की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं Surbhi Chandna, विवाद पर क्या बोलीं?Avika gore
