Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुईं Shilpa Shinde, अधूरा रह गया विजेता बनने का सपना

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Elimination: खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। अब इस बीच शो से एक और कन्टेस्टन्ट बाहर हो गई हैं। जी हाँ! खबर है कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर हो गई हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Elimination: बिग बॉस के बाद कलर्स टीवी का खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस रीयलिटी शो का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस समय रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) दर्शकों के बीच छाया हुआ है। यह शो शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। आसिम रियाज़ को रोहित शेट्टी और अन्य मेम्बर संग बत्तमीजी करने के कारण बाहर कर दिया गया था। हाल के एपिसोड के बारे में बात करें तो शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर हो गई हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Elimination

Shilpa Shinde. (Credit: Instagram)

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) मे इस हफ्ते खिलाड़ियों को दो भागों में बांटा गया था। जिसमें एक तरफ मजबूत खिलाड़ी और दूसरी तरफ कमजोर खिलाड़ी। अब इसी टास्क के बाद शिल्पा शिंदे और निमृत कौर अहलूवालिया डेंजर जोन में चली गईं। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ी में से किसी एक को बाहर होना था और रोहित शेट्टी ने शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का नाम लिया। शो से विदा लेते समय शिल्पा शिंदे काफी भावुक हो गईं थीं। शालीन भनोट ने शिल्पा से बहस करने के लिए माफी भी मांगी। अंत में सभी को अलविदा कहते हुए शिल्पा शो से बाहर या गईं।

End of Feed