Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 के ऑनएयर होने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रियलिटी शो से जुड़े हर डिटेल्स के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मेकर्स ने शो के लिए कास्टिंग शुरू कर दी है और कई बड़े सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। बिग बॉस 17 और बिग बॉस ओटीटी 2 के सितारे अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, मनीषा रानी, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, सनाया ईरानी, आकांक्षा पुरी समेत कई सितारों का नाम सामने आया है। अब इस शो से जद हदीद भी जुड़ सकते हैं।
Jad Hadid Khatron ke Khiladi 14 (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Athiya Shetty Pregnant: क्या नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी? एक्टर ने बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर दिया हिंट
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 2 स्टार को खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, जद हदीद रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं। उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी पंसद किया गया था। इसके बाद उन्हें टेंपटेशन आइलैंड इंडिया में देखा गया था।
जद हदीद होंगे खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा
जद संग मेकर्स की बात अभी चल रही है। जद ने अभी तक इस शो को फाइनल नहीं किया है। जद के अलावा विवेक दहिया, हर्षद चोपड़ा को भी ये शो ऑफर हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग मई महीने से शुरू होगी। शो को जून में ऑनएयर किया जाएगा। रोहित शेट्टी का शो हर साल केपटाउन में शूट होता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शो को थाइलैंड में शूट किया जाएगा। वहीं, शो का पिछला सीजन डिनो जेम्स ने जीता था। रोहित शेट्टी का शो स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है।
