Khatron Ke Khiladi 14: 'इमली' फेम जोहेब सिद्दीकी ने की रोहित शेट्टी के शो में सीट पक्की, अटकलों पर बताया सच

Zohaib Siddiqui Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लिए अभी तक कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अब जोहेब सिद्दीकी का भी नाम सामने आया है।

Zohaib Siddiqui Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने टीवी की दुनिया में हमेशा ही तूफान मचाया है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अपनी अच्छी-खासी जगह कायम की है। वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है। शो के लिए कई सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है तो वहीं कई के नाम अभी भी सामने आ रहे हैं। गश्मीर महाजनी के बाद 'इमली' के एक और एक्टर का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आया है। वह कोई और नहीं बल्कि जोहैब सिद्दीकी हैं।

End of Feed