Arti Singh-Dipak Singh Wedding Video: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। यही नहीं इस कपल ने धूम धाम से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। ऐसे में अपने इस खास दिन की आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है। इसी बीच वीडियो में कुछ ऐसे अनदेखे पल देखने को मिले जिसे देख फैंस काफी ईमोशनल भी हुए।
शादी की वीडियो में देखने को मिला की आरती सिंह (Arti Singh) डियो में शादी के जोड़े में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। जैसे ही दुल्हन की एंट्री होती है पति दीपक ईमोशनल हो जाते हैं और दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ भाभी कशमेरा शाह ननद को शादी के जोड़े में देख रोने लग जाती है। वीडियो में बिपाशा बसु, करण सिंह और समेत कई स्टार्स नजर आए हैं। शादी के इन खास पलों में धडक फिल्म का गाना 'धडक' लगाया है जिससे वीडियो और भी ज्यादा मनमोहक बनी।
ऐसे में इस वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा की आरती.. दीपक बिना अधूरा और जब दोनो मिल जाये तो ईश्वर मुस्कुराके आशीर्वाद देते हैं। इस शुभ मिलन के शुभ अवसर पर. आपकी दुआओं का इंतज़ार रहेगा। बात दें की दोनों मुलाकात परिवार द्वारा हुई थी और पिछले साल दीपक ने आरती को परिवार के सामने प्रोपॉज किया था।
