Naagin 5 This Actor Make Entry In Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के नए सीजन के साथ टीवी की दुनिया में एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी' के हर सीजन ने टीवी पर खूब धूम मचाई है। वहीं सीजन 14 के लिए भी मेकर्स जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। अभी तक 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिससे शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' से 'नागिन 5' एक्टर का भी नाम जुड़ा है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'नागिन 5' एक्टर मोहित सेहगल को भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि मोहित सेहगल या मेकर्स की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि मोहित सेहगल के साथ-साथ सनाया ईरानी का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहित सेहगल को बीते साल भी 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर मिला था, लेकिन निजी कारणों से वह शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
इन कंटेस्टेंट्स ने भी की 'खतरों के खिलाड़ी 14' में सीट पक्की
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अभी तक कई सितारों ने सीट पक्की कर ली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गश्मीर महाजनी का है, जिन्होंने खुद कबूल किया है कि वह शो का हिस्सा बन रहे हैं। उनके अलावा निमृत कौर आहलुवालिया और समर्थ जुरेल भी शो का हिस्सा बनेंगे।
