टीवी मसाला

YRRKH में अभिरा को फटकार लगाने से पहले दादी सा मांगती है माफी, यहां जानिए पीछे की मजेदार वजह

YRKKH Gossip: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अनीता राज (Anita Raj) ने बताया की वह हर सीन से पहले समृद्धि शुक्ला से माफी मांगती है। लेकिन ऐसा क्यूँ होता है जानिए इस बात का मजेदार वजह टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

YRKKH Gossip

YRKKH Gossip: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। मजेदार कहानी के चलते सीरियल की टीआरपी में काफी ज्यादा सुधार आते हुए टॉप 5 में जगह बना ली है। ऐसे में कुछ दिन पहले सीरीयल की स्तरकस्ट सुर्खियों में रही क्यूंकी शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो से बाहर निकाल दिया गया था। इसी के साथ सीरियल में दादी सा का किरदार निभा रही अनीता राज ने एक खुलासा किया वह हर सीन शूट करने से पहले समृद्धि शुक्ला से माफी मांगती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम अनीता राज (Anita Raj) शो में एक कड़क दादी सा का किरदार निभा रही है, जिनके आगे पूरी परिवार में किसी की नहीं चलती। ऐसे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया की वह सीन शूट करने से पहले समृद्धि शुक्ला से माफी मांगती है। दरअसल सीरियल में दादी सा अभिरा को भयानक तरीके से डांटती है जिससे माहोल काफी गरम हो जाता है।

क्यूंकी एक्ट्रेस बुरा ना मान जाए इसलिए अनीता उनसे पहले ही माफी मांग लेती हैं। उन्होंने समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) की तारीफ करते हुए बताया की कैसे एक्ट्रेस सेट पर कड़ी मेहनत करती हैं और हर सीन को बेहद अच्छे से करती हैं। साथ ही अभिरा असल जिंदगी में इंटेरोवर्ट यानि जायद लोगों से बातचीत नहीं करती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article