Karan Veer Mehra से शादी थी Nidhi Seth की जिंदगी की बड़ी गलती, कहा 'जैसे ही एहसास हुआ मैंने तभी'...

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth on Marriage: खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट बने करण वीर मेहरा की एक्स पत्नी निधि सेठ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर संग अपनी शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया है।

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth on Marriage: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा चर्चा में रहे। साल 2023 में करण वीर मेहरा और पत्नी निधि सेठ का तलाक हो गया था, शादी के 2 साल बाद दोनों ने राहें अलग कर ली थी। हालांकि अब एक्टर इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 की वजह से फिर खबरों में आए। ऐसे में एक्स वाइफ निधि सेठ ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा की करण से शादी करना उनकी जिंदगी में अब तक की सबसे बड़ी गलती है। आखिर ऐसा क्यूँ कहा निधि ने जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth on Marriage

एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की एक्स पत्नी निधि सेठ (Nidhi Seth) ने बताया की करण के साथ शादी एक बड़ी गलती थी और जैसे ही उसे एहसास हुआ कि चीजें काम नहीं कर रही हैं, वह बाहर चली गई। परिवार ने उनके फैसले का बहुत समर्थन किया और यही बात उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। साथ ही उन्होंने अपने नए हमसफ़र को लेकर बात करते हुए बताया की वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें दोबारा प्यार मिला। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के परिवारों ने नए रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

End of Feed