Khatron ke Khiladi 14 के लिए मई में रवाना होंगे खिलाड़ी, इस बार रोमानिया में होगी धमाकेदार शूटिंग

KKK 14 Shooting in Romania : शो से जुड़ी एक और खबर आई है, हर बार कैप टाउन में होने वाला ये शो इस बार दूसरी जगह पर होने जा रहा है। इस बार खिलाड़ी अनोखे खतरे का सामना करने वाले हैं। आइए आपको बताते है पूरी डीटेल

KKK 14 Shooting in Romania : टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जल्द ही टीवी पर आने वाला है। शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस खिलाड़ियों की लिस्ट से लेकर शूटिंग की जगह तक की जानकारी के लिए बेताब हैं। पिछले कई दिनों से टीवी के कई स्टार्स का नाम शो के लिए सामने आ चुका है। वहीं अब शो से जुड़ी एक और खबर आई है, हर बार कैप टाउन में होने वाला ये शो इस बार दूसरी जगह पर होने जा रहा है। इस बार खिलाड़ी अनोखे खतरे का सामना करने वाले हैं। आइए आपको बताते है पूरी डीटेल

KKK 14 Shooting in Romania

खतरों के खिलाड़ी 14वें सीजन के लिए अपना स्थान बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंडियन एक्सप्रेस की हालिया रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी(Rohit Shetty ) का शो इस बार रोमानिया में शूट किया जाएगा। कथित तौर पर, टीम ने थाईलैंड, बुल्गारिया और जॉर्जिया को भी देखा था , लेकिन अब उन्होंने रोमानिया जाने का फैसला किया है। यह भी दावा किया कि कुछ प्रतियोगियों के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कथित तौर पर, बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार के केकेके 14 में भाग लेने की पूरी संभावना है और वह हाल ही में अपनी वीजा प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिल्ली में थे। यह भी बताया गया है कि अभिषेक अन्य प्रतियोगियों के साथ मई में शूटिंग के लिए रवाना होंगे। हालाँकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed