Mahira Sharma And Paras Chhabra: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में कल उनके घर संगीत फंक्शन हुआ, जिसमें टीवी के तमाम कलाकार शामिल हुए। इसी बीच इस दौरान एक छत के नीचे दो एक कपल की भी मुलाकात हुई जिनका ब्रेकअप कुछ ही महीनों पहले हुआ है। यह और कोई नहीं माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा हैं, जिनके प्यार की हवा सोशल मीडिया पर खूब फैली थी। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं की एक ही फंक्शन में आकार कपल का एक दूजे को देख कैसा रिएक्शन रहा।
बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने एक दूजे संग काफी ज्यादा प्यार का खेल खेला। सिर्फ यही नहीं शो के बाद वह एक दूजे संग काफी सालों तक रिश्ते में रहे थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा साल नहीं चल पाया और राहें अलग कर ली, लेकिन कल इस एक्स कपल की मुलाकात आरती सिंह (Arti Singh) के संगीत फंक्शन में हुई। दरअसल जब पारस पेपस को पोज दे रहे थे तभी माहिरा भी वहाँ आ पहुंची, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज कर दिया।
इसी दौरान वहाँ विशाल आदित्य सिंह भी थे उन्होंने दोनों से ही बात की, यह फेसऑफ सभी के लिए काफी ज्यादा चौंका देने वाला था। दोनों ने बिग बॉस 13 में खूब रोमांस और लड़ाई भी की लेकिन हमेशा साथ रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं, जो खूब वायरल हुए।
