KKK 14: सांप वाला स्टंट करने के दौरान बेहोश हो गए Abhishek Kumar, टास्क के चक्कर में जान की नहीं कि परवाह

Khatron Ke Khiladi 14 Abhishek Kumar Faints during stunt: कलर्स टीवी ने आज खतरों के खिलाड़ी 14 से नया प्रोमो जारी किया है। उस प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस 17 के रनर-अप रहे अभिषेक कुमार खतरों के खिलाड़ी 14 में एक स्टंट करने के दौरान बेहोश हो गए। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 Abhishek Kumar Faints during stunt: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी भी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस समय टीवी पर इसका सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 4) चल रहा और हमेशा की तरफ यह अपने खतरनाक स्टंट से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते के एलिमिनेशन में देखा गया की आशीष मेहरोत्रा शो से बाहर हो गए हैं। अब इन सब के बीच मेकर्स ने आज एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्टंट करने के दौरान अभिषेक कुमार बेहोश हो जाते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Abhishek Kumar Faints during stunt

कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी द्वारा अभिषेक कुमार को नया स्टंट दिया गया। इस स्टंट में बिग बॉस 17 स्टार को उल्टा लटकाया हुआ था और नीचे तब में पानी में बहुत से सांप थे। देख कर पता चलता है कि पानी के अंदर जाकर स्टंट को पूरा करना है। हालांकि अभिषेक अपनी पूरी कोशिश करते हैं स्टंट को पूरा करने की पर अंत में वह बेहोश हो जाते हैं। बता दें कि अभिषेक कुमार ने बताया था उन्हें पानी से डर लगता है क्योंकि उन्हें स्विमिंग नहीं आती है साथ हो उन्हें क्लोसटोफ़ोरबिया भी है।

End of Feed