Khatron Ke Khiladi 13 Promo: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 चर्चा में रहता है। शो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। शो में धमाकेदार स्टंट के साथ- साथ खूब सारा मस्ती और धमाल होता है। रोहित शेट्टी का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम समेत कई स्टार्स ने हिस्सा लिया है। पिछले हफ्ते शो से शीजान खान का पत्ता कटा था। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)
प्रोमो में टीवी की बहू ऐश्वर्या शर्मा आग वाला स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। इस स्टंट को करते समय ऐश्वर्या के कपड़ों में आग लग जाती है। एक्ट्रेस अपना स्टंट पूरा करती या नहीं इसके लिए आपको एपिसोड देखना होगा। फैंस एक्ट्रेस के साहस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में एक हैं। शो पर सबसे ज्यादा स्टंट ऐश्वर्या ने किए हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने किया खतरनाक स्टंट
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की साहस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपकी हिम्मत की जितनी तारीफ करें कम है। दूसरे यूजर ने लिखा, आपको देखना का इंतजार नहीं हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, आप मेरी इस शो में फेवरेट हो। ऐश्वर्या को खतरों के खिलाड़ी 13 के बाद बिग बॉस 17 से भी ऑफर मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपने पिता नील भट्ट के साथ शो में एंट्री कर सकती हैं।
