Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, रियलिटी शो में करेंगे डेब्यू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:03 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नागिन फेम स्टार शरद मल्होत्रा की एंट्री होने वाली है। इस बात को जानने के बाद एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शरद पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। मई महीने में इस शो की शूटिंग शुरू होगी। इस बार शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होंगी, जहां सेलेब्स अलग- अलग स्टंट्स करते नजर आएंगे। मेकर्स ने शो के लिए एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) को अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्टर ने इस शो के लिए हामी भर दी है। इस खबर को जानने के बाद शरद के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

sharad malhotra

Sharad Malhotra Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)

शरद मल्होत्रा की तरफ से इस बात को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। एक्टर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। एक्टर का ये पहला रियलिटी शो होगा। शरद की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

End of Feed