KKK13: रोहित शेट्टी के शो में हुईं टीवी की इन 2 बहुओं की एंट्री, बोलीं- खतरों से लड़ने के लिए तैयार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 21, 2023, 04:37 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। शो में शिव ठाकरे के बाद कुंडली भाग्य की ये एक्ट्रेस हिस्सा लेंगी। अंजुम फकीह और रुही चतुर्वेदी ने इस शो को कंफर्म कर दिया है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) चर्चा में छाया हुआ है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स शो के लिए अलग- अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो को साइन करने के बाद मना कर दिया है। अब इस शो से कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी हिस्सा लेने वाली हैं। दोनों एक्ट्रेस ने इस शो को कंफर्म कर दिया है। अंजुम और रुही के फैंस इस बात से बेहद खुश है।

anjum fakih and roohi chaturvedi

anjum fakih and ruhi chaturvedi (credit pic: instagram)

अंजुम फकीह कुंडली भाग्य में सृष्टि अरोड़ा का किरदार निभा रही हैं। अंजुम शो में श्रद्धा आर्या की छोटी बहन बनी है। एक्ट्रेस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। पहली बार एक्ट्रेस किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इस शो के लिए अपनी फिजकल और मेंटल हेल्थ पर काम कर रही हूं। मैं जानती हूं कि ये स्टंंट बेस्ड रियलिटी शो है। अंजुम के अलावा शो में रूही चतुर्वेदी भी नजर आने वाली हैं।

End of Feed